शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पी.सी.पी.एन. डी.टी. की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2022 2:02 अपराह्न
टिहरी :  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में कल शनिवार को देर सायं जिला सभागार के वीसी कक्ष में जिला सलाहकार समिति पी.सी.पी.एन. डी.टी. की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मृति नर्सिंग होम घनसाली के अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ की सील अल्ट्रासाउंड मशीन के स्थानांतरण, जनपद के एन.एच. एम. के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी समन्वयक पद पर नियुक्ति तथा जनपद के लिंगानुपात पर चर्चा की गई।
लिंगानुपात को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ विकास खण्ड यथा भिलंगना, जाखणीधार, फकोट, प्रतापनगर आदि क्षेत्रों में अधिक सजग होकर आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मोनिटरिंग की जाए तथा सेक्स रेश्यो को और अधिक बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत सरकारी अस्पताल/निजी सेंटर जहां अल्ट्रासांउण्ड मशीन लगी हैं, वहां लिंग चयन प्रतिषेध चेतावनी बोर्ड में हेल्प लाइन नम्बर तथा भ्रूण लिंग जांच दोषी के संबंध में सही सूचित करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा आदि लिखवाना सुनिश्चित करें। गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अनिधिनियम के तहत जन-जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एल.डी. सेमवाल द्वारा बताया गया कि जनपद में 06 अल्ट्रासांउण्ड मशीन यथा जिला चिकित्सालय बौराड़ी, सीएचसी बालेश्वर, सीएचसी देवप्रयाग, स्मृति नर्सिंग होम घनसाली, मशीहा हॉस्पिटल चम्बा तथा एसडीएच नरेंद्रनगर में स्थापित हैं, जिनमें अल्ट्रासाउंड किये जा रहे हैं।
उन्होंने लिंगानुपात प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि माह अप्रैल, 2002 से जून, 2022 तक जनपद के सेक्स रेश्यो 969 रहा। बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसडीएच नरेंद्रनगर से डॉ. पूजा सिंह, एनजीओ(आरएडीएस) से जे. पी. बडोनी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित समिति के अन्य सदस्य अरण्य रंजन, स्वराज सिंह पंवार, कनिष्क काला आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.