सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में लैंण्ड फ्राॅड समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2022 9:17 अपराह्न

देहरादून : आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में आज आयुक्त गढ़वाल मण्डल कैम्प कार्यालय ईसी रोड़ में “लैंण्ड फ्राॅड समन्वय समिति” की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीआईजी गढ़वाल के.एस नग्याल उपस्थित रहे। गढवाल आयुक्त ने चन्द्रबदनी एवं हरबंजवाला क्षेत्र में सरकारी एवं वन भूमि पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग को संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने जनपदों के तहसीलवार भूमि संबंधित मामलों को विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को शीघ्र हटवाने एवं बेदखली की कार्यवाही करने तथा उक्त भूमि पर घेरवाड़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिनियम 2015 एवं नियमावली 2017 के बिन्दुओं को मध्यनजर रखते हुए कार्यवाही करने को कहा। साथ ही आपसी लेन-देन एवं धोखाधड़ी वाले भूमि के मामलों को पुलिस को स्थानातरित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने नगर निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर घेरवाड़/चारदिवारी करवाने के निर्देश नगर निगम को दिए। साथ ही मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम को नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण को धवस्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय भूमि खुर्द-बुर्द करने की जांच करें तथा जिन कार्मिकों की इसमें संलिप्ता पाए जाए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि खुर्द-बुर्द के जिन प्रकरणों पर राजस्व विभाग द्वारा लंबे समय से जांच लंबित है ऐसे प्रकरणों को विजिलेंस को हस्तान्तरण किए जाए।

उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि पर कब्जे हटाने के लिए पुलिस की सहायता लेने तथा जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतें है पर वन विभाग के अधिकारियों को भी मौका मुआवना के दौरान साथ लेते हुए बेदखली की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सरकारी भूमि कब्जा करवाने में यदि किसी कार्मिकों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला युक्ता मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रेनू लोहानी, सहित गढ़वाल मण्डल के अन्य संबंधित जनपदों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, बैंक से भी जुटाए अहम दस्तावेज
  • थलीसैंण में विकास कार्यों की समीक्षा, डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.