गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2023 7:01 अपराह्न
 
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2023 को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियेट वर्ष 2023 की परिषदीय परीक्षायें 16 मार्च 2023 से प्रारम्भ होकर 06 अप्रैल,2023 को पूर्ण होंगी, जो प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जायेंगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2023 के सफल सम्पादनार्थ जनपद हरिद्वार में 109 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें से 15 एकल परीक्षा केन्द्र तथा 94 मिश्रित परीक्षा केन्द्र हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील केन्द्रों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 19 संवेदनशील केन्द्र तथा 09 अतिसंवेदनशील केन्द्र जनपद में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुये चिहनित किये गये हैं। हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2023 में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों के बारे में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष-2023 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल (संस्थागत) के परीक्षार्थियों की संख्या जनपद में 24556 है तथा हाईस्कूल (व्यक्तिगत) के परीक्षार्थियों की संख्या-727 है। इसी प्रकार परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इण्टर(संस्थागत) के परीक्षार्थियों की संख्या जनपद में 21819 है तथा इण्टर(व्यक्तिगत) के परीक्षार्थियों की संख्या- 1220 है। इस प्रकार जनपद में कुल परीक्षार्थियों की संख्या-48322 है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर इस प्रकार शान्तिपूर्ण माहौल बनाया जाये कि परीक्षार्थी सहज होकर परीक्षा दे सकें। डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र की गरिमा एवं शुचिता बनाये रखने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के परिसर में परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों, कर्मचारियों, सचल दल के सदस्यों द्वारा मोबाइल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक/कस्टोडियन, खण्ड शिक्षा अधिकारी-नारसन, रूड़की, बहादराबाद, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, सभी स्कूल/कॉलेजों के प्रधानाचार्य सहित पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.