सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-23 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2023 6:41 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ मेला-23 की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। कांवड़ मेला-2023 की तैयारी बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने विगत दिनों कांवड़ मेला-2023 के सम्बन्ध में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में जानकारी ली तो अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने प्रत्येक विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं में आने वाले व्यय आकलन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कांवड़ मेले में स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवस्थाओं हेतु उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये व्यय आकलन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने विभिन्न दवाओं की खरीद, मेडिकल कैम्म आदि में आने वाले व्यय आकलन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनपद के अस्पतालों में कुल कितने बैड हैं तथा निजी अस्पतालों में कुल कितने बैड हैं तथा इसके अलावा कौन-कौन सी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांवड़ मेला की दृष्टि से व्यवस्थायें की जा रही हैं, की भी जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त अगर आप कोई अन्य विस्तार देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं तथा कहीं पर भी कोई कमी नहीं आनी चाहिये। 
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेला क्षेत्र में कहां-कहां पर प्रकाश की व्यवस्था की जानी है, को चिह्नित कर लिया गया है, उसी अनुसार व्यय आकलन प्रस्तुत किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग सहित प्रत्येक कांवड़ मेला क्षेत्र में जहां पर भी प्रकाश व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता है, उसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ पट्टी में छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करने के साथ ही पेड़ों की छटाई, साफ-सफाई आदि के कार्य सम्पन्न किये जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग आदि के लिये जो भी टेण्डर किया जाये, उसमें पहले से ही यह व्यवस्था की जाये कि जो भी पार्किंग का टेण्डर लेगा, वह पार्किंग में शौचालय, पानी, तथा बिजली की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक में नगर निगम की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं का विस्तार से उल्लेख किया, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शौचालय, साफ-सफाई, पानी, विद्युत आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे साफ-सफाई, जो उच्च स्तर की हो, झाड़ी कटवाने, जगह-जगह चूना डलवाने आदि कार्यों को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करे। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, गंगा अनुरक्षण शाखा, पर्यटन, खाद्य एवं आपूर्ति, पुलिस विभाग आदि सभी ने एक-एक करके अपने-अपने विभागों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे टेण्डर आदि की सभी प्रक्रियायें पूर्ण करते हुये यथाशीघ्र जहां पर कांवड़ मेले से सम्बन्धित जो भी व्यवस्थायें करनी हैं, उसे चुनौती के रूप में लेते हुये अपना सर्वोत्तम योगदान देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, एआरटीओ रश्मि पन्त, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार डीओपीआरडी मुकेश भट्ट, ईओ-मंगलौर, सुल्तानपुर, झबरेड़ा, पाण्डली गुर्जर, लण्ढौरा, ईमलीखेड़ा, भगवानपुर, शिवालिक नगर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.