मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर समस्त नोडल अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2022 4:45 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त नोडल अधिकारियों एवं समस्त प्रभारी अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जिलाधिकारी के सम्मुख त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये, कौन-कौन सी व्यवस्थायें सम्पन्न करायी जानी हैं, के सम्बन्ध में एक-एक करके विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कितने कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी, के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को हमें एक चरण में सम्पन्न कराना है, उसी अनुसार योजनाबद्ध ढंग से कार्मिकों की व्यवस्था करनी होगी। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे मतपत्रों की गिनती का प्रशिक्षण हो या अन्य, के सम्बन्ध में एक चार्ट तैयार करते हुये, उसी अनुसार प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिये जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तुरन्त की जाये, जो मतदेय स्थलों आदि में बिजली, पानी, रैम्प आदि के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। लेखन सामग्री के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जाये, उसकी एक चेक लिस्ट तैयार कर ली जाये तथा उसी अनुसार लेखन सामग्री उपलब्ध करायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने मत पत्रों की छपाई, पोलिंग बूथ का निर्माण, यातायात वाहन तथा उनमें ईंधन की व्यवस्था, खान-पान एवं जलपान की व्यवस्था, मतदाता सूची, वाीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग, कण्ट्रोल रूम की स्थापना, मतदान केन्द्रों की मॉनिटरिंग, आदर्श आचार संहिता की जानकारी देना, मतपेटियों को निधारित स्थानों पर पहुंचाना, टेंट, वैरिकेटिंग तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, स्ट्रांग रूम का निर्माण, संचार व्यवस्था, आबकारी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना, यातायात की व्यवस्था, सड़कों का रखरखाव, आपदा प्रबन्धन, चिकित्सा सम्बन्धी व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, उद्योग महाप्रबन्धक पल्लवी गुप्ता, ए.आर. कोआपरेटिव राजेश चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) आर0आर0 थपलियाल,रेडक्रास सचिव नरेश चौधरी, एआरटीओ रश्मि पन्त, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, आईओ एनआइसी यशपाल, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, अभिषेक सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.