बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जिले में पॉलीथिन के प्रयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में हुई बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2022 3:08 अपराह्न
 
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में पॉलीथिन के प्रयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तो है ही इसके अलावा हमारे आसपास बिखरा हुआ प्लास्टिक वहां के वातावरण तथा वहां की छवि पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों, स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 15 दिन का एक विशेष अभियान प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुये पॉलिथिन आदि के एकत्रीकरण के लिये चलायें। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि हाईवे की जितनी भी प्रमुख सड़कें हैं, उनके दोनों तरफ जो भी प्लास्टिक या प्लास्टिक से बनी वस्तुयें इधर-उधर बिखरी हैं, उन्हें एक समर्पित टीम गठित कर इकट्ठा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर कोई भी प्लास्टिक का कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिये। उन्होंने कहा कि इसके अलावा  बार्डर पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर के जितने भी प्रवेश मार्ग हैं, वे साफ-सुथरे दिखने चाहिये।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जितनी भी लोक निर्माण विभाग की सड़कें हैं, उसके लिये भी प्लास्टिक एकत्रीकरण का एक विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होंने इसी तरह का अभियान नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रूड़की तथा स्थानीय निकायों आदि के अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का अपना एक विशेष महत्व है, जहां पर विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आवागमन लगा रहता है। इसलिये सभी की जिम्मेदारी है कि हरिद्वार साफ-सुथरा दिखाई दे।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि हरिद्वार को साफ-सुथरा बनाने तथाा प्लास्टिक मुक्त करने के लिये आम जन का भी सहयोग लिया जाये तथा घर-घर जागरूकता पहुंचाने के लिये शिक्षण संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, मानव श्रृंखला आदि का सहयोग लेने के साथ ही डिजिटल माध्यमों-ऑडियो, वीडियो आदि का भी पूरा उपयोग जन-जागरूकता  फैेलाने के लिये किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एएमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह सहित पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.