बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय सरकारी भूमि व लैण्ड बैंक के सम्बन्ध में हुई बैठक आयोजित, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई का वेतन रोकने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 6, 2023 3:49 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हरिद्वार अन्तर्गत विभिन्न विभागीय सरकारी भूमि/लैण्ड बैंक के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने जनपद हरिद्वार अन्तर्गत विभिन्न विभागीय सरकारी भूमि/लैण्ड बैंक के सम्बन्ध में पूर्व में जारी पत्र के सम्बन्ध में अब तक जिन-जिन विभागों ने सूचना दी है तथा जिन विभागों ने सूचना अभी तक प्रस्तुत नहीं की है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एक-एक करके सभी विभागों-स्वास्थ्य, लोक निर्माण, खाद्य एवं आपूर्ति, पशुपालन, जल संस्थान, शिक्षा आदि की सम्पत्तियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में जानकारी लेनी चाही तो अधिशासी अभियन्ता सिंचाई के बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की तथा उनका वेतन रोकने के निर्देश दिये।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सबसे पहले सम्पत्ति के रजिस्टर को मेनटेन करें, उसमें भूमि तथा भवन को अलग-अलग दर्शायें तथा विभागीय सरकारी भूमि/भवन का सम्पूर्ण विवरण, दिये गये फार्मेट में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का जिक्र करते हुये कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी भूमि/भवन से अतिक्रमण हटाया जाये, जिसके सम्बन्ध में टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि/भवन से अतिक्रमण हटाया जाना है, सबसे पहले उसे चिह्नित करते हुये अतिक्रमण हटाया जाये तथा साथ ही एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्टेªट भगवानपुर आशीष मिश्रा, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह, एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, मुख्य पशु अधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, विद्युत, पेयजल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मंगलौर, शिवालिक नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झबरेड़ा, ईमलीखेड़ा, पाडलीगुर्जर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.