मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शीत ऋतु में शीत लहर की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2023 5:28 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण   धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में  शीत ऋतु में शीत लहरी की तैयारी के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुईl बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र डोभाल ने भी प्रतिभाग किया l जिलाधिकारी  ने बैठक में उप जिलाधिकारी हरिद्वार,रुड़की,लक्सर, भगवानपुर, नगर आयुक्त नगर निगम, हरिद्वार व रुड़की तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा  है कि शीतकाल में घने कोहरे व धुंध के कारण ठण्ड के प्रकोप में निरन्तर वृद्धि हो रही है। शीतकाल के दौरान बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन, निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने, रैनबसेरा में मजदूरों एवं खुले स्थानों पर रात्रि विश्राम करने वाले व्यक्तियों की निरंतर   निगरानी रखी जाये l 
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल  ने कहा कि शीतकाल के दौरान बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन, निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था के साथ ही  निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर भी जिस तरह की आवश्यकता हो, उस अनुसार  निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु तुरंत निर्णय लिए जायें l
जिलाधिकारी ने वर्तमान में नगर निगम  तहसील व स्थानीय निकायों द्वारा संचालित रैनबसेरों में रात्रिकालीन   व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी ली तो  अधिकारियों  ने बताया कि सभी जगह  पर्याप्त व्यवस्था की गयी हैं। इस पर जिलाधिकारी ने   अधिकारियों को  निर्देश दिये कि  रैनबसेरों की क्षमता में और वृद्धि की जाये  तथा जहां पर उचित हो फ्लाई ओवर के नीचे भी  बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन, निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु व्यवस्था की जाए l उन्होंने धार्मिक संगठनों से भी इस पुनीत कार्य में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की है l
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल  द्वारा शीतकालीन आपदा के मद्देनजर व्यवस्थाओं के नियमित मॉनिटरिंग हेतु जनपद के  तहसील स्तर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी,  नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद् क्षेत्रों से सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी तथा नगर निगम हरिद्वार व रूड़की के नगर आयुक्तों को  नोडल अधिकारी नामित किया गया  है, जो जनपद में शीतलहरी से कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखेंगे । उन्होंने कहा कि इस कार्य में कहीं पर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी l इस अवसर पर एसडीएम अजय वीर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, नगर निगम, नगर निकायों सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे l
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.