सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समस्त विधानसभाओं के आरओ तथा एआरओं के साथ चुनाव संबंधित बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2022 3:53 अपराह्न

पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष पौड़ी में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समस्त विधानसभाओं के आरओ तथा एआरओं के साथ चुनाव संबंधित बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभाओं के लिये भेजी जाने वाली ईवीएम मशीनों की विस्तृत जानकारी भी दी। कहा कि ईवीएम मशीनों की जांच हेतु पार्टी के एजेंट तथा अन्य प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सूचना दें। जिससे उनके सम्मुख स्ट्रांग रूम का द्वितालक लॉक व उन्हें ईवीएम मशीन की जानकारी दी जा सकेगी। साथ ही उन्होेंने निर्देशित किया कि ईवीएम मशीनों का चैक करते समय वहां उपस्थित पार्टी प्रत्याशी व प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि ईवीएम की कमिशनिंग 04 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी, जिससे पूरी तरह से ईवीएम की जांच की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि पूर्व में समस्त विधानसभाओं हेतु  ईवीएम मशीनों का प्रथम तथा द्वितीय रैण्डमाईजेशन पार्टियों के प्रत्याशी व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया है। उन्होंने समस्त एआरओ को निर्देशित किया कि ईवीएम मशीनों का चैक के दौरान उसकी जानकारी ईएमएस पोर्टल पर भी अंकित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा वार ईवीएम मशीनों का 05 प्रतिशत या उसके अधिक प्रतिदिन वोट डालकर चैक करें तथा उसकी जानकारी पंजिका में सुव्यवस्थित रखें। कहा कि मशीनों के जांच के दौरान पार्टी के प्रत्याशियों से भी वोट डलवाएं तथा उनके सामने मशीनों को सत्यापित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा वार जो ईवीएम मशीनें जानी हैं उसकी जानकारी पार्टी के एजेंटों को भी दें। कहा कि जांच के दौरान कोई मशीन खराब पाई जाती है तो उसे अन्य मशीनों से अलग रखें। जिससे उन मशीनों को अलग से बनाया गया बेयर हाउस में रखा जा सकेगा। कहा कि पोलिंग बूथ पर अचानक ईवीएम मशीन खराब हो जाती है तो उसकी जानकारी संबंधित आरओ को दें। साथ ही उन्होंने समस्त आरओ को निर्देशित किया बैलेट पेपर पर अपने हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें। जिससे मतदाता उसका उपयोग कर मतदान कर सकेंगे। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि ईवीएम कमिशनिंग एरिया पर जानकारी हेतु पोस्टर लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार श्रीनगर यशवीर सिंह तथा वर्चुअल माध्यम से आरओ चौबट्टाखाल संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.