शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के तहत मिशन मोड पर किए जाए फर्स्ट फेज के कार्य – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2024 10:18 पूर्वाह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में गुरुवार को टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के संबंध में बैठक आहूत की गई। देर सांय तक चली बैठक में टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के सतत समावेशी, अनुकूल जलवायु और पर्यटन विकास को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के संबंध में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अधिकारी को जिला स्तर पर वर्किंग कमेटी गठित करने को कहा, ताकि संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर परियोजना के विकास कार्य किए जा सकें। रिंग रोड़ के तहत लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फर्स्ट फेज में टूरिज्म रोड़ कोटी-डोबरा चांटी का 25 जून तक डिमार्केशन कर राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर प्रस्ताव बनाकर एसएलओ को उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए। एडीएम को प्रस्तावों पर अग्रिम कार्यवाही हेतु टाइम लाइन बनाने को कहा गया। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को एडीबी के अधिकारियों के साथ साइट विजिट करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के तहत फर्स्ट फेज के कार्य 01 जुलाई से मिशन मोड पर किए जाएं।
इससे पूर्व उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि   अनुमोदित प्रोजेक्ट को लेकर एडीबी की टीम द्वारा 12 जून से 18 जून तक पुनर्वास/राजस्व /टीएचडीसी के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। आज शुक्रवार को टीम द्वारा गार्बेज साइट और एसटीपी का विजिट किया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के बाद टीएचडीसी की चयनित की गई भूमि को परियोजना के क्रियान्वयन हेतु टीएचडीसी से सहमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। इसके अंतर्गत डोबरा चांटी पार्क, गोरन इको ग्लैंपिंग, मलीदेवाल-मेडिटेशन गार्डन, योग और पंचकर्म सेंटर, तिवाड़गांव-बायोडायवर्सिटी पार्क और हॉर्टिकल्चर गार्डन, रोलाकोट रिजर्व्ड फॉर एडिशनल सब प्रोजेक्ट, 5 अतिरिक्त जेटी स्टेशन आदि शामिल हैं।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एडीबी से सेफगार्ड्स ऑफिसर (रिसेटलमेंट) (सोशल सेफगार्ड्स) रायहल्दा डी सुसूलन एवं एसोसिएट एनवायरनमेंट ऑफिसर (एनवायरनमेंट सेफगार्ड्स) ब्रांडो एम एंजेलिस, महाप्रबंधक टीएचडीसी विजय सहगल, एनवायरनमेंट स्पेशलिस्ट एडीबी एस.के. जैन, सोशल एक्सपर्ट यूटीडीबी एस.सी.चंद्र, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, ईई पुनर्वास डी.एस. नेगी, साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, ईओ नगरपालिका परिषद नई टिहरी मो.कामिल सहित लोनिवि, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.