बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“नमामि गंगे” जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने रंगों से उकेरा “स्वच्छ एवं निर्मल गंगा” का सपना 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2026 4:22 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नमामि गंगे टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुनडोली में आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता ।दिनांक 19 जनवरी, 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र खुनडोली के प्रांगण में रंगों और कूचियों के माध्यम से गंगा की स्वच्छता का संदेश फैलाया गया। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल की “नमामि गंगे” कार्यक्रम इकाई द्वारा यहाँ एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “स्वच्छ एवं निर्मल गंगा” रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. एल. आर. राजवंशी के उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नमामि गंगे कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंगा नदी हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता की धारा है तथा इसकी स्वच्छता और निर्मलता सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान के प्रति केवल जागरूक ही न बनें, बल्कि स्वयं सहभागी बनें और समाज में भी इसका प्रसार करें।
इसके पश्चात, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री वरुण कुमार के नेतृत्व में नमामि गंगे टीम ने प्राथमिक विद्यालय खुनडोली पहुँचकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया ,विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को नमामि गंगे कार्यक्रम से परिचित कराया। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि गंगा को स्वच्छ रखना क्यों आवश्यक है, प्रदूषण का गंगा के जल-जीवन और पर्यावरण पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा हम घर-घर जाकर इस मिशन में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने चित्रों के माध्यम से गंगा मैया की महिमा और उनकी स्वच्छता के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करें।
प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से कागज पर गंगा की पवित्रता, उसके तटों की सुंदरता, जल में तैरती डॉल्फिन, घाटों के दृश्य और स्वच्छता के संदेश को अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया। हर चित्र बच्चों की गंगा के प्रति श्रद्धा और उसे साफ-सुथरा देखने की चाहत को दर्शा रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापिका विनीता, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी शिक्षिका हेमन्ती नेगी, शेफाली नेगी, नंदकिशोर  लिपिक बी आर सी, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ वीके सैनी, डॉ प्रीति रावत, डॉ विनीता देवी, डॉ मोहम्मद शहजाद, डॉ  शुऐब अजीम अंसारी, हिमानी प्रयोगशाला सहायक, एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राएँ साक्षी, कुमकुम, तनु नवनीत, अदीप, सोनम, आयशा, शालिनी आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पेंसिल, कॉपी, क्रेयॉन जैसे प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.