शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गो ग्राम सेवक योजना के तहत 05 नन्दी पालने पर पशुपालक को मिलेंगे प्रतिमाह 12 हजार रूपये – अंथवाल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 1:45 अपराह्न
चमोली : उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय निराश्रित गोवंश समिति की बैठक ली। बैठक में जनपद में संचालित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित गौशालाओं की प्रगति, गौवंश की ईयर टेगिंग, सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगाए जाने तथा गौवंश के प्रति अपराध रोकने हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई।
 गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने सभी नगर निकायों तथा जिला पंचायत को गोशालाओं के निर्माण पर तेजी लाने, सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश के गले पर रेडियम बैल्ट लगाने तथा पशु क्रूरता की शिकायतों पर पुलिस को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार कानून बनाने जा रही है जिसमें पशुओं को छोडने वालों पर अर्थदण्ड के साथ सजा का प्रावधान किया जाएगा। कहा कि अभी केवल 2 हजार का जुर्माना लगाया जाता है। गौशाला निर्माण में जिला पंचायत स्तर पर कम काम को लेकर जिला पंचायत अधिकारी को हर ब्लॉक में आने वाले 25 वर्षो के हिसाब से गौशाला निर्माण करने को कहा। जो निर्माणाधीन गौशालाएं हैं उनका लोकार्पण किया जाएगा। जहां संस्थाएं चयनित नहीं की गयी हैं वहां संस्थाए चयनित की जाएं। जिससे गौशालाएं उनके सुर्पुद की जा सके और गोवंश को सुचारू रूप से सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गो ग्राम सेवक योजना बनायी गयी है जिसमें पांच नन्दी पालने पर पशुपालक को प्रतिमाह 12 हजार रूपये मिलेंगे। इसके लिए पशुपालक को पशुपालन विभाग में पंजीकरण कराना होगा।
मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने सभी एसडीएम को ईओ के माध्यम से निराश्रित गोवंश को रेडियम बेल्ट लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी पुनीत भट्ट ने बताया कि पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जनपद में 3 गौ सदन बनाए गए हैं जिनको वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 23.13 लाख अनुदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, गौचर में गौशालाओं का निर्माण हो चुका है पीपलकोटी, पोखरी में कार्य प्रगति पर है और कर्णप्रयाग में टेंडर की प्रक्रिया गतिमान व थराली का प्रस्ताव शहरी विकास को भेजा जा चुका है। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीवीओ असीम देव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
  • एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
  • देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” – 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
  • तीन दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का हुआ समापन 
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का अद्भुत उदाहरण
  • शैलशिल्पी विकास संगठन का 8वां स्थापना दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न
  • बेहतर समाज सेवा के लिए चार को मिला सम्मान
  • पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से धर दबोचा
  • 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात, जनहित के मुद्दो पर डीएम सविन बंसल की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में देहरादून और उत्तराखण्ड के अन्य इलाकों में नदियों के पुनर्जीवन का उठाया मुद्दा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.