बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2026 1:03 पूर्वाह्न

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये वसूले थे। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा आयोजित करने वाली आरएमएस टेक सॉल्यूशन के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भी कथित संलिप्तता रही है। फिलहाल ईडी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले का खुलासा वर्ष 2022 में हुआ था, जब स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने की बात सामने आई। जांच के दौरान कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें हाकम सिंह को मास्टरमाइंड माना गया। बाद में वीपीडीओ सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी अनियमितताओं के आरोप सामने आए। एसटीएफ ने इस मामले में दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा किया।

पेपर लीक प्रकरण के बाद राज्य सरकार ने नकल माफिया पर सख्ती करते हुए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय) अधिनियम, 2023 लागू किया। इस कानून के तहत पेपर लीक या भर्ती परीक्षाओं में धांधली के दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और अपराध को संज्ञेय, गैर-जमानती एवं अशमनीय श्रेणी में रखा गया है। ईडी की ताजा कार्रवाई को भर्ती घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब तक की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक कार्रवाई माना जा रहा है। जांच एजेंसियां मामले में शामिल अन्य लोगों और अवैध संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.