सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2025 8:12 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उक्रांद ने जन जागरण रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। उक्रांद के जिला महामंत्री अंकेश भंडारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जन जागरण रैली नंदानगर ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। इसके तहत हनुमान नगर सेरा से प्रारंभ होकर रैली जाखणी, बिजार, गणेशनगर, सैतोली ,नंदानगर, फाली, उस्तोली, फरखेत, नारंगी, कुमजुग, धरगांव होते हुए मेला ग्राउंड कुरूड में विसर्जित होगी। उन्होंने बताया कि रैली में  नंदानगर ब्लॉक के विभिन्न जन मुद्दों को उठाकर शासन प्रशासन को चेताया जाएगा। कहा कि आम लोगों द्वारा जन मुद्दों को उठाने के बाद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके लिए अब उक्रांद ने जन जागरण रैली निकालने का निर्णय लिया है।

उक्रांद नेता भंडारी ने कहा कि नंदानगर पीएससी में डाक्टर, नर्स तथा फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग उठाई जाएगी। दवाईयों की उपलब्धता और उपकरणों को संचालित करने पर जोर दिया जाएगा। नंदानगर महाविद्यालय में कला स्नातक के महत्वपूर्ण विषय न होने के चलते छात्रों को अन्यत्र महाविद्यालयों की शरण लेनी पड़ रही है। इसी तरह  विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय न होने के चलते छात्रों को महाविद्यालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए दोनो संकाय तत्काल खोले जाने चाहिए। अवैध शराब पर अंकुश लगाने की भी उन्होंने वकालत की। सड़क मार्गों के साथ ही जल जीवन मिशन में अनियमितताओं का मामला भी इस दौरान उठाया जाएगा। नंदकिनी एवं चुफला गाड़ पर सुरक्षा दीवार बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। नंदानगर के आपदा प्रभावित के विस्थापन के मामले को भी गंभीरता से लिया जाएगा। नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण में लापरवाही पर भी नाराजगी जताते हुए उनका कहना था कि यह मामला जनजागरण रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इस दौरान केंद्रीय महामंत्री वृजमोहन सजवाण, प्रदीप भंडारी, प्रेम पडियार, दीपक फरस्वाण, कुंवर दानू, हीरा सिंह, अशोक बिष्ट, दीपक राणा, विजेंद्र फरस्वाण। आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज
  • 3 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस का महासम्मेलन, “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ
  • अनसूया देवी की रथ डोली प्रवास पर पहुंची खल्ला गांव
  • धूमधाम से मनाया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
  • सिगुणी ग्राम में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार में सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं
  • उत्तरकाशी: भालू के हमले में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
  • विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम सविन बंसल ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण
  • HIV एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान
  • आईआईटी रुड़की में आयोजित हुआ HOPE 2025 – खुशी और मानव उत्कर्ष पर वैश्विक सम्मेलन
  • चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को के तहत चलेगा मुकदमा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.