बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए तैयारियां पूर्ण, घर-घर जाकर गणना के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक तैयार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2026 7:11 अपराह्न
  • इस विशेष अभियान के लिए अब तक कुल 182 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों (139 प्रगणक और 43 पर्यवेक्षक) को प्रशिक्षित किया गया है
  •  यह विशेष अभियान राज्य के चार प्रमुख हिमाच्छादित जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाले कुल 131 हिमाच्छादित गांवों तथा 3 शहरी स्थानीय निकायों (बद्रीनाथ, केदारनाथ एवं गंगोत्री) में संचालित किया जाएगा
देहरादून : भारत की जनगणना के अंतर्गत उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विशेष अभियान के लिए अब तक कुल 182 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों (139 प्रगणक और 43 पर्यवेक्षक) को प्रशिक्षित किया गया है। यह विशेष अभियान राज्य के चार प्रमुख हिमाच्छादित जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाले कुल 131 हिमाच्छादित गांवों तथा 3 शहरी स्थानीय निकायों (बद्रीनाथ, केदारनाथ एवं गंगोत्री) में संचालित किया जाएगा।  

भौगोलिक विस्तार की दृष्टि से, चमोली जिले के 23 हिमाच्छादित गांव एवं बद्रीनाथ नगर पंचायत; रुद्रप्रयाग जिले के 4 गांव एवं केदारनाथ नगर पंचायत; उत्तरकाशी जिले के 69 गांव एवं गंगोत्री नगर पंचायत; तथा पिथौरागढ़ जिले के 35 हिमाच्छादित गांव इस विशेष प्रगणना क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं।  जनगणना कार्य के सुचारु निष्पादन के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अवधारणाओं, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण, प्रगणना क्षेत्रों की पहचान तथा सूचना की शुद्धता सुनिश्चित करने का गहन प्रशिक्षण दिया गया है।

जिलावार प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के आंकड़ों के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में सर्वाधिक 87 प्रगणक व 23 पर्यवेक्षक (कुल 110), चमोली में 28 प्रगणक व 10 पर्यवेक्षक (कुल 38), पिथौरागढ़ में 18 प्रगणक व 4 पर्यवेक्षक (कुल 22) तथा रुद्रप्रयाग में 6 प्रगणक व 6 पर्यवेक्षक (कुल 12) पूरी तरह से तैयार हैं।  इस डिजिटल प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी दर्ज की जा रही है। 31 अगस्त 2026 तक राज्य के कुल 338 नागरिकों ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी प्रविष्टि दर्ज की है। इनमें उत्तरकाशी जिले से सर्वाधिक 277 नागरिकों ने स्व-गणना की है, जबकि चमोली से 29, पिथौरागढ़ से 24 तथा रुद्रप्रयाग से 8 नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।  प्रशिक्षण के उपरांत प्रगणक व पर्यवेक्षक अब आवंटित प्रगणना क्षेत्रों में घर-घर जाकर डाटा एकत्र करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

स्थानीय परिस्थितियों, दुर्गम इलाकों एवं पहुंच संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिला प्रशासन एवं स्थानीय निकायों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विस्तृत कार्ययोजना लागू की गई है।  जनगणना संबंधी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा नागरिकों को विशेष रूप से सचेत किया गया है कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई ओटीपी या वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी। अतः सभी नागरिक सतर्क रहें और अधिकृत प्रगणकों को सही आंकड़े दर्ज कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.