posted on : अगस्त 22, 2022 5:15 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड क्रांति दल ने यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी परीक्षा में हुए घोटालों की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पृथक राज्य गठन करने का मकसद यह था कि यहां के मूल निवासियों को रोजगार मिले और पलायन पर रोक लगे लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों में लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है साथ ही गांवों से पलायन भी लगातार जारी है। कहा कि दल मांग करता है कि सभी सरकारी विभागों में पिछले 22 सालों में हुई नियुक्तियों व बैक डोर से हुई नियुक्तियों की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए ताकि प्रतिभाशाली बेरोजगारों को न्याय मिल सके और भ्रष्टाचारियों को सख्त सजा मिल सके। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत, एपी जुयाल, महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, जगदीपक सिंह रावत, भूपाल सिंह, हयात सिंह, यतेंद्र भट्ट, विनोद अग्रवाल, अमित चौधरी, मेहरबान सिंह और शैलेश नेगी आदि थे।


