मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2026 4:18 अपराह्न
शहर को अपराध मुक्त बनाने की मांग 
 
देहरादून। देहरादून में  लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने  द्रोण चौक में  सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कर देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की । उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून के शांत वातावरण में जिस तरह सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसके दुष्परिणाम सामने आने शुरू हो गए है । कहा कि पूर्व सैनिक ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रखा दी है।
टोडरिया ने कहा कि कमजोर भू कानून होने के कारण ही अन्य राज्यों के अपराधी जमीन लेकर उत्तराखंड के नागरिक बन कर इस राज्य में ही गम्भीर अपराधों को अंजाम दे रहे है। अगर जल्द ही सशक्त भू कानून लागू नहीं होगा तो ऐसी गंभीर घटनाएं न सिर्फ देहरादून बल्कि पूरे राज्य में देखने को मिलेगी।
दल के महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल कैलाश देवरानी ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की  सरेआम हत्या निंदनीय है । जिस ब्रिगेडियर को सरहद में दुश्मनों की गोलियां छू भी नहीं उनको अपने ही प्रदेश में बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गोली मार के उनकी हत्या कर दी गई । इस राज्य की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और राज्य के मुख्यमंत्री ऐसे खूंखार अपराधियों के सामने नतमस्तक है । अगर जल्द ही इस राज्य में अपराधों में रोकथाम नहीं लगेगी तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता को लामबंद कर के बड़े आंदोलन की तैयारी करेगा।
पुतला दहन में केंद्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल सुनील कोटनाला, केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर,महामंत्री चंद्रमोहन गढ़िया, मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी दिनेश पंत, सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य पान सिंह रावत,लताफत हुसैन,केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल,संगठन मंत्री रविन्द्र ममगांई,महामंत्री राजेश्वरी रावत,नैना लखेड़ा,ऊषा रमोला, राकेश नेगी,कपिल रावत,नमन चंदोला,प्रेम पडियार आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.