शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नए मानकों के गठन के लिए सामने आए उद्योग – तिवारी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2024 6:03 अपराह्न
  • भारतीय मानक ब्यूरो ने आयोजित किया स्टैंडर्ड कांक्लेव
  • विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने की भागीदारी 
देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस शृंखला के तहत शुक्रवार को देहरादून शाखा द्वारा स्टैंडर्ड कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें स्टैंडर्ड प्रमोशन में उद्योगों की भागीदारी, मानकीकरण के भविष्य, कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा तथा बीआइएस के डिजिटल टूल्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के प्रमुख व निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि उद्योगों को नए मानक बनाने के लिए सामने आना चाहिए। देश में अभी 23 हजार से अधिक मानक तैयार किए गए हैं, जो दुनिया के कई देशों में बने मानकों की तुलना में काफी कम है, इसमें सुधार जरूरी है। इस तरह की कार्यशालाएं इसमें तेजी लाने के मकसद से रखी गई हैं। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने  कहा कि उद्योगों के जो प्रतिनिधि विभिन्न कमेटियों में सदस्य हैं, वह दूसरों को भी नए स्टैंडर्ड बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। 
सिडकुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन यूनिट के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि नियमों का पालन करना उद्योगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसओपी के आधार पर सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने मानकों को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। 
बीआइएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने मानक मंथन शृंखला के अंतर्गत कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने उद्योग जगत में कार्यस्थल पर भारतीय मानकों की उपलब्धता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि रावत नेगी,  एमएसएमई के संयुक्त निदेशक चंचल बोहरा, सीपेट के पार्थ, बीआइएस के वैज्ञानिक श्याम कुमार, सौरभ चौरसिया, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.