शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित, एमएसएमई 2023 के ड्राफ्ट के लिए उद्यमियों से लिए सुझाव

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2023 4:34 अपराह्न
 
कोटद्वार । जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कोटद्वार स्थित जिला उद्योग केंद्र कार्यालय सभागार में उद्योग मित्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एमएसएमई 2023 के ड्राफ्ट हेतु उद्यमियों से सुझाव लिए गए। बैठक में स्टेकहोल्डर विभागों के उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को कड़ी फटकार लगाई। शनिवार को आयोजित उद्योग मित्र की इस बैठक में विद्युत, पेयजल आदि विभागों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने जीएम डीआईसी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि उद्योग मित्रों की अगली बैठक में सभी स्टेकहोल्डर विभाग बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में एमएसएमई 2023 के ड्राफ्ट हेतु उद्यमियों ने सुझाव पेश किए जिसमें मुख्यतया जनपद पौड़ी को श्रेणी बी से हटाकर श्रेणी ए में रखने, फ्रेंडली एनवायरमेंट, वित्तीय प्रोत्साहन, ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व जमीन से जुड़े मसलों का शीघ्रतया समाधान शामिल है।
उद्यमियों का कहना था कि खराब सड़कों, विद्युत आपूर्ति में कटौती व फ्रेंडली एनवायरनमेंट नहीं होने के कारण श्रेणी ए में रखा जाना उचित है, ताकि योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। कहा कि श्रेणी बी में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त दर्शाई जाती है, जिस कारण से लागते निर्धारित की जाती है जबकि धरातलीय स्थिति कुछ और है। उद्यम की स्थापना हेतु भूमि से संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर पर 154 के प्रकरणों का समाधान युद्ध स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए कि उद्यमियों के दिए गए सुझावों को सोमवार तक लिखित रूप में प्राप्त करते हुए अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि एमएसएमई 2023 को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक उद्योग शैलेंद्र डिमरी, तहसीलदार मनजीत सिंह, सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग अध्यक्ष सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सन्नी चौहान, सचिव सिडकुल विवेक चौहान व सचिन अरोड़ा, उद्यमी जगमोहन, गोपाल कंसल, आशुतोष पांडे सहित अन्य उद्यमी व उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.