रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केलाखेड़ा कांड : पुलिस के लिए सबक, सीबीआई पढ़ाएगी कानून का पाठ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 12, 2020 12:38 अपराह्न

केलाखेड़ा / उधमसिंह नगर । केलाखेड़ा इन दिनों चर्चाओं में है। मामला ढाबे में मारपीट और उसकी सीबीआई जांच का है। दरअसल, ढाबा संचालकों के साथ मारपीट के मामले में सीबीआई टीम ने ढाबा संचालकों से पूछताछ की। सीबीआई टीम के पहुंचने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। यह मामला पुलिस के लिए भी एक सबक है। पुलिस कई मामलों में ऐसे कारनामे करती रहती है।

इसी साल 28 जुलाई को पुलिस ने केलाखेड़ा क्षेत्र में ढाबा संचालकों के साथ मारपीट की थी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट की शिकायत ढाबा संचालकों ने पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन मामला पुलिस से जुड़ा होने से जांच में ढिलाई की गई। घटना के अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलीट कर दिए और धमकी दे गए कि किसी को मारपीट के बारे में बताया तो ढाबे को सीज कर देंगे।

ढाबा संचालक अनिल शर्मा और विपिन शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 07 अगस्त को हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कोर्ट में दिखाई थी। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को तलब कर फटकार लगाई और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

साथ ही अदालत ने मामले में सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ अगस्त को केलाखेड़ा एसओ ओमप्रकाश को लाइन हाजिर कर बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की किरकिरी होने पर ढाबा संचालकों को सुरक्षा मुहैया कराई गई।

शनिवार को एएसपी राजेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ जाकर ढाबे पर जांच और ढाबा संचालकों के बयान दर्ज किए थे। सोमवार को शाम सीबीआई टीम ने केलाखेड़ा में डेरा डाल दिया। ढाबे पर जाकर इसके संचालकों से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को शाम चार बजे से लेकर देर शाम साढ़े आठ बजे तक ढाबे पर बारीकी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.