posted on : अगस्त 20, 2022 11:16 अपराह्न
कोटद्वार : खाई में बाइक सहित गिरे दो व्यक्ति, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू । देर रात SDRF को थाना कोटद्वार से सूचना मिली की कोटद्वार से 5 किलोमीटर आगे पांचवे मील के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें 2 लोग सवार है,दोनो खाई में गिर गए है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से कांस्टेबल आशीष रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा लगभग 50 मीटर नीचे से दो बाइक (बजाज पल्सर वाहन संख्या, UK08 AA 8272 ) सवार व्यक्तियों को घायल अवस्था में, रोप स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनो व्यक्ति रुड़की में शिक्षक है।
घायलों का विवरण
- योगेश, रुड़की
- विक्रम ,रुड़की



