posted on : अगस्त 22, 2022 5:20 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के नवीन सत्र 2022-23 में नवीन शिक्षा नीती-2020 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने किया l इसमें नवीन प्रवेशार्थियों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के विषय में मार्गदर्शन किया, विभाग की समन्वयक डॉ सुनीता नेगी ने प्रवेशार्थियों को बायोटेक विषय में करियर बनाने के प्रति जागरूक किया गया व भविष्य में इस विषय की अपार संभावनाओं से अवगत कराया गया । साथ ही बायोटेक की बारीकियों एवं भविष्य में छात्रों के करियर में अभूतपूर्व विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला जैसे फार्मास्यूटिकल कंपनियां, हैल्थ सेक्टर, एग्रीकल्चर सेक्टर, जेनेटिक इंजीनियरिंग आदि ।
बायोटेक विभाग की प्राध्यापक प्रियंका डोभाल ने जानकारी दी कि बायोटेक की डिग्री प्रोग्राम बीएससी बायोटेक के तहत हासिल की गई विद्वता द्वारा बतौर एक्स्पर्ट बायोटेक के रिसर्च एवं डेवलपमेंट व इंडस्ट्रियल फील्ड में जॉब की जा सकती ह l जिस हेतु कोटद्वार महाविद्यालय में बायोटेक विभाग विगत 15 वर्षो से विषय की बारीकियों एवं ज्ञान का गहन अध्यापन करा रहा है कोविड व महामारी के इस दौर में बायोटेक सेक्टर एक सुनहरा विकल्प साबित हुआ है और आगे भी रहेगा l
बायोटेक विभाग की प्राध्यापक डॉ. सुनयना शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद भारत सरकार ने बायोटेक सेक्टर को काफी बढ़ावा दिया है। भारत सरकार द्वारा 2021 में भारत में 128 बायोटेक स्टार्टअप खुले हैं वह भारत दुनिया में वैक्सीन और जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है इसके साथ ही सरकार बायोटेक में पी एल आई स्कीम लाई है इसके तहत पूरे देश में बायोइनक्यूबेटर सेंटर की संख्या बढ़ा दी गई है व भारत में बायोटेक कंपनी की संख्या 5000 और नए स्टार्ट की संख्या 4240 हो गई है जिसके कारण भारत से अधिक एक्सपोर्ट हो रहा है व बायो इकोनॉमी का साइज भी बड़ा है इसके साथ ही भारत दुनिया के टॉप बायोटेक्नोलॉजी डेस्टीनेशन में शामिल हो गया है व एशिया में इसका तीसरा स्थान है और ग्लोबल बायोटेक्नोलॉजी मार्केट में भारत का शेयर 3% हो गया है और यह अनुमान लगाया जा रहा है 2030 तक इसका आंकड़ा 5 से 7% तक बढ़ने की संभावना है । इस कार्यशाला में आशीष चार्ल्स, विमल त्यागी व अंजलि ने बायोटेक विभाग के उपकरण व बायोटेक्निक्स के बारे में भी जानकारी दी l


