शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2024 10:41 अपराह्न

देहरादून। नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा व सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुंआवाला देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से बियॉन्ड बॉर्डर एक्सप्लोरिंग क्वालिटीटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी इन रियलिटी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड में एसोशिएसन का यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है। सम्मेलन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम. एल. बी. भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. आशुतोष सायना अति विशिष्ट अतिथि एवं एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल, उत्तराखण्ड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया और नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन को सम्मेलन के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. भट्ट ने दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन व सीआईएमएस कॉलेज को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन में नर्सिंग के पेशे में गुणात्मक अनुसंधान पर चर्चा हो रही है। किसी भी विधा के विकास के लिए शोध एवं रिसर्च का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों में गुणात्मक सुधार के लिए इस तरह के सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक एवं दून मेजिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएमएस कॉलेज में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होना उत्तराखण्ड के सौभाग्य की बात है। इन दो दिनों के मंथन में उत्तराखण्ड नर्सिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार होंगे।

नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा की अध्यक्ष प्रो.डॉ पिटी कॉल ने कहा कि एसोशिएसन का उत्तराखण्ड में यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है, आज यह राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हो चुका है, क्योंकि सम्मेलन में विदेशों से भी कई वक्ता वर्चुअल रूप में शामिल हो रहे हैं। प्रो. कॉल ने बताया कि एसोशिएसन की स्थापना 2019 में हुई और आज इसके सदस्यों की संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एसोशिएसन का अभी यह प्रारम्भिक दौर है, इस तरह के सम्मेलन व सेमिनार के माध्यम से हमारा उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों को नई शिक्षा पद्धति के साथ जोड़ते हुए अपडेट करना है।
सम्मेलन में कई वक्ताओं ने अपने विषय पर प्रस्तुति दी जिसमें डॉ. सुखपाल कौर,डॉ. एम.वी.स्मिथा, प्रो. एन दास, डॉ. सुरेश कुमार रे, डॉ. रिम्पल शर्मा, डॉ. बिजय पढी, डॉ. रीता देवी, प्रो.धीरज पाराशर, डॉ. लक्ष्मी, रूपा रावत, डॉ. मुनीरा कचरू, प्रो. एचसीएल रावत इत्यादि द्वारा संक्षिप चर्चा की औऱ अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष कुमार, सीआईएमएस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, असिस्टेंट प्रोफेसर रंजीत कुमार झा, दीपिका विश्वास, रश्मि व्यास, दीक्षा रावत, शिवानी नौटियाल, नेहा पंवार, दीप्ति, रूपाली बिष्ट, सोनी रावत, शिप्रा, कंचन रावत, खुशबू बहुगुणा, पूजा, कार्यक्रम संचालक शिवानी बिष्ट सहित विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राएं व सीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
  • हाई कोर्ट का RBI को आदेश : जब्त की गई ₹14.15 लाख की पुरानी करेंसी बदलें
  • धामी सरकार की पहल : ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग; प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
  • पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण – सीएम धामी
  • लघु फिल्म ‘मैदान’ 18 अप्रैल को होगी रिलीज, UK13 टीम द्वारा निर्मित वास्तविक जीवन से प्रेरित संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी
  • पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत, असम केस में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, नकदी विवाद के बाद उठाया कदम
  • कोटद्वार : खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, बुजुर्ग को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.