कोटद्वार । नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएम ईजीपी के अंतर्गत व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन विश्वकर्मा उत्थान समिति के प्रांगण में किया गया । जिसमें प्रवासी युवाओं , युवतियों ने भाग लिया । उद्योग विभाग से आरसी उनियाल द्वारा उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बेरोजगार युवाओं को जानकारी दी ।इस अवसर पर यूजीबी मैनेजर रोहित कुमार ने भी युवाओं से आग्रह किया कि जो लोग रोजगार करना चाहते हैं बैंक उनको लोन देने के लिए तैयार हैं युवाओं को उद्योग विभाग से अपनी फाइल बैंक में भेजनी पड़ेगी ।
इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने युवाओं से कहा जो प्रवासी भाई बेरोजगार हैं कि वह उद्योग विभाग में जाकर अपना रोजगार हेतु आवेदन कर ले व अपना रोजगार शुरू करें कृषि विभाग से पार्षद सुखपाल साह ने कहा कि हमारे किसानों के अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंचा जैसे कि लगभग 3 माह पूर्व 88 किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि का फोरम तहसील में जमा किए थे उसमें से आधा लोगों के ही पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा आया आधा लोगों के नहीं आया । इसमें कृषि प्रभारी सूरज पाल रावत को अवगत करा दिया है ।पार्षद ने कहा अति शीघ्र उन किसानों का पैसा उनके खाते में भेजा जाए इस अवसर पर काफी लोगों ने रोजगार बाबत अपने आवेदन भी किए। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, पूर्वी पार्षद प्रतिनिधि सुरेश चंद, नामित पार्षद परशुराम, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी साह, नवल किशोर, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बीजेपी , यूजीबी मैनेजर रोहित बगरियाल, कृषि प्रभारी प्रभारी सूरज पाल रावत ,चंद्रपाल शाह, नरेंद्र सिंह रावत ,आरसी उनियाल, राजेंद्र सिंह चौहान ,हरि सिंह रावत, राम सिंह ,पूर्व प्रधान उत्तरी पदमा देवी , मधुसूदन , नयन सिंह बिष्ट, लव किशोर शर्मा ,चंद्र सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह रुमेला आदि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार उपस्थित रहे ।





Discussion about this post