बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में 31 जनवरी –1 फरवरी को होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 2:59 पूर्वाह्न
  • 31 जनवरी से सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल
  • बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, प्रदर्शनी व मैराथन गतिविधियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के कुशल नेतृत्व में कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को प्रस्तावित इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बर्ड वाचिंग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बर्ड प्रदर्शनी के साथ-साथ स्टॉल लगाए जाएं, जिनमें पक्षियों की प्रजातियों, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन से संबंधित जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्लभ एवं प्रवासी पक्षियों की पहचान से जुड़े सूचना पैनल, बर्ड आइडेंटिफिकेशन चार्ट और जागरूकता सामग्री भी प्रदर्शित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान बर्ड वाचिंग हेतु कुल 12 नेचर ट्रेल्स विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से प्रतिभागी प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न पक्षी प्रजातियों को नजदीक से देख सकेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं युवाओं के लिए बर्ड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे उनमें पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़े।

उन्होंने बाहर से आने वाले बर्ड वॉचरों को आमंत्रित करने तथा उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बर्ड फेस्टिवल में बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता, लाइव फोटोग्राफी सत्र, प्रदर्शनी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वहीं खेल अधिकारी को मैराथन दौड़ के पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी भौतिक रूप से तथा डीएफओ लैंसडाउन जीवन मोहन दगाड़े, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित विभिन्न बर्ड वाॅचिंग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.