शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

AIIMS में 13 साल की किशोरी की छाती से निकाला ढाई किलो का ट्यूमर, जोखिम उठाकर एम्स के चिकित्सकों ने बचाई खुशनुमा की जान, महज 18 किलोग्राम था किशोरी का वजन, सर्जरी के बाद 02 बार दिया वेंटिलेटर सपोर्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 6, 2023 5:14 अपराह्न
ऋषिकेश : 13 साल की खुशनुमा जब पहली बार एम्स,ऋषिकेश आई तो उसके जीवन की सांसें थमने को थी और बैठे-बैठे ही उसकी सांस फूलने लगी थी। आस-पास के अस्पतालों ने परिजनों को बताया था कि खुशनुमा के फेफड़ों के ऊपर एक ढाई किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर बन चुका है, जिसका इलाज संभव नहीं। इस बीच उन्हें पता चला कि एम्स ऋषिकेश में बच्चों की सभी बीमारियों का बेहतर इलाज होता है। बस इसी अंतिम उम्मीद को लिए खुशनुमा को लेकर परिजन एम्स पहुंच गए। खुशनुमा की हिम्मत और एम्स के अनुभवी चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम यह रहा कि बेहद जटिल सर्जरी द्वारा किशोरी की छाती से ढाई किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
कहते हैं कि बीमारी बोलकर नहीं आती। लेकिन यदि समय पर उचित इलाज मिल जाए तो जीवन के अतिम क्षणों में खड़े बीमार व्यक्ति के जीवन को भी बचाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी खुशुनमा का है। लगभग एक वर्ष पहले एक दिन खुशनुमा की छाती में अचानक तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने आस-पास के अस्पतालों से लेकर मेरठ और दिल्ली तक के कई निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई। बताया गया कि उसकी छाती में ट्यूमर बन गया है। वजन कम होने और किशोरी की दुबली-पतली काया के कारण ट्यूमर निकाला नहीं जा सकता है। 
एम्स पहुंचने पर परिजनों ने चिकित्सकों को पूरी बात बताई। सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखी गई तो ज्ञात हुआ कि ट्यूमर हार्ट के ऊपर से शुरू होकर दाएं फेफड़े को भी पूरी तरह दबा चुका है और बाएं फेफड़े का भी लगभग आधा अंश फूला हुआ बचा है। इन हालातों में मरीज की सांस का उखड़ना और उसके दिल पर दबाव पड़ना स्वभाविक  था। बायोप्सी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पेशेंट का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से इलाज करना भी संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन से ट्यूमर निकालना ही एकमात्र विकल्प बचा था। लेकिन चिकित्सकों की चिंता यह थी कि छाती में बन चुके ट्यूमर के विशाल आकार और बच्ची का वजन बहुत कम होने की वजह से यह कार्य बेहद जोखिम भरा था और इससे बच्ची की जान भी जा सकती थी। 
बावजूद इसके संस्थान के सीटीवीएस विभाग के पीडियाट्रिक हार्ट सर्जन डॉक्टर अनीश गुप्ता ने किशोरी की छाती की सर्जरी कर हाई रिस्क ट्यूमर निकालने का जोखिम भरा निर्णय लिया और तकरीबन 2 घंटे की मेहनत के बाद इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाबत जानकारी देते हुए डॉ. अनीश गुप्ता ने बताया कि सर्जरी द्वारा मरीज की छाती खोलकर एक ही बार में पूरा ट्यूमर निकाल दिया गया। लेकिन क्रिटिकल कंडीशन की वजह से सर्जरी के बाद किशोरी को 2 बार वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी। कुछ दिन चिकित्सीय निगरानी में रखने के बाद उसे बीते दिनों 29 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सर्जरी करने वाली चिकित्सकीय टीम में सीटीवीएस विभाग के डॉक्टर अनीश गुप्ता और एनेस्थिसिया के डॉक्टर प्रवीण तलवार के अलावा डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. ईशान, शुभम, अभिशो, मंगेश, पूजा, जूपी, धरम, चांद, केशव, गौरव, प्रियंका, अमित, गीता आदि शामिल रहे। 

बच्चों के लिए बन रहा स्पेशल आईसीयू

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह इससे पहले पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी की विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। एम्स ऋषिकेश में भी श्वास रोग से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए प्रो. मीनू सिंह की पहल पर एक विशेष विभाग बनाया गया है। बिजनौर की 13 वर्षीय खुशनुमा के इलाज के मामले में भी प्रो. मीनू सिंह ने व्यक्तिगत रूचि ली और चिकित्सकों का मार्गदर्शन किया। ऑपरेशन के उपरांत खुशनुमा की रिकवरी के लिए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह की टीम की सदस्य डॉक्टर खुशबू का अहम योगदान रहा। प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाली चिकित्सकों की टीम की प्रशंसा की और कहा कि एम्स ऋषिकेश बच्चों के हार्ट से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित छोटे बच्चों की इलाज की समस्या को देखते हुए एम्स में 42 बेड का एक आईसीयू निर्माणाधीन है। एम्स का प्रयास है कि इलाज के अभाव में कोई भी मरीज अस्पताल से वापस नहीं लौटे। लिहाजा संस्थान में खासतौर से छोटे बच्चों के इलाज के लिए सभी प्रकार की आधुनिक मेडिकल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक संपन्न
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान
  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.