रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिले में तैनात की जाएगी एडवांस लाईफ सपोर्ट सिस्टम से लैस दो एंबुलेंस, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से 80 लाख रूपये की धनराशि की जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2024 4:03 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिले में एडवांस लाईफ सपोर्ट सिस्टम से लैस दो एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसके लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से अस्सी लाख रूपये की धनराशि जारी करने के साथ ही स्पोर्ट हॉस्टल मनेरा के खिलाड़ियों के आवागमन की सुविधा के लिए एक चौबीस सीटर मिनी बस हेतु भी धनराशि स्वीकृत की है। जिलाधिकारी ने जिले में दो रेफ्रीजेरेटेड शव वाहनों की व्यवस्था हेतु भी धनराशि स्वीकृत करते हुए खनिज न्यास की मद से उच्च प्राथमिकता के इन तीनों प्रस्तावों हेतु कुल एक करोड़ तीस लाख दो हजार की धनराशि संबंधित विभागों को अवमुक्त कर दी है।
जिले में चारधाम यात्रा व आपदा की घटनाओं के दौरान अनेक बार गंभीर रूप से बीमार व घायल लोगों के साथ ही प्रसवावस्था की गंभीर जटिलताओं के चलते गर्भवती महिलाओं को आवश्यक होने पर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाता है। हालांकि शासन-प्रशासन के द्वारा जीवन के संकट से जूझ रहे गंभीर रोगियों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन खराब मौसम और रात्रि के समय हेली एंबुलेंस संचालित न हो पाने की बाध्यता के चलते जिले में ऐसे मामलों में सामान्य एंबुलेंस की ही सेवा ली जाती रही है। सामान्य एंबुलेंस से हायर सेंटर ले जाने पर गंभीर रोगियों की जान के जोखिम को देखते हुए जिले में जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त एंबुलेंस की आवश्यकता निरंतर महसूस की जा रही थी।
इसी अपरिहार्य जरूरत को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में एडवांस लाईफ सपोर्ट सिस्टम से लैस दो एंबुलेंस की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य विभाग को अस्सी लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की मद स्वीकृत इस धनराशि से खरीदी जाने वाली इन एंबुलेंस पर अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे और गंभीर रोगियों को हायर सेंटर शिफ्ट करने में संभावित जोखिम को कम कर मरीजों की जीवन की रक्षा करने में मदद मिलेगी। इनमें से एक एंबुलेंस गंगा घाटी व एक यमुना घाटी में तैनात की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दस दिनों के भीतर इन एंबुलेंस की खरीद से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर इनका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को खनिज न्याय की मद से दो रेफ्रीजेरेटेड शव वाहनों की व्यवस्था हेतु भी तीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। रेफ्रीजेरेटेड शव वाहनों की व्यवस्था होने पर दुर्घटना अन्य कारणों से मृत व्यक्तियों के शवों के सुरक्षित परिवहन में सहूलियत होगी। जिलाधिकारी ने जिले में नवोदित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी खनिज न्यास की मद से बीस लाख दो हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवंटित इस धनराशि से स्पोर्ट हॉस्टल मनेरा के लिए 24 सीटर मिनी बस खरीदी जाएगी। इस बस का उपयोग खेलकूद गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु किया जाएगा। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.