गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जोत सिंह बिंद्रा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 2:00 पूर्वाह्न

देहरादून : श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जोत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गोविंदघाट में पिछले माह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के स्थान पर बन रहे बैले ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को 22 मई को पहले जत्थे की रवानगी के लिए ऋषिकेश पधारने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के दौरान स्वयं दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने उनके इस उत्साह और सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद प्रकट किया।

ज्ञात हो कि पिछले माह भूस्खलन के कारण गोविंदघाट का पैदल पुल, जो यात्रा मार्ग को जोड़ता है, पूरी तरह ढह गया था। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार वैकल्पिक बैले ब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है और इसे इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना ने घांघरिया पहुंचकर ट्रैक रूट से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट मिलकर यात्रियों के लिए एक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं। श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, भारतीय सेना और सभी संबंधित विभागों के सहयोग की सराहना की और विश्वास जताया कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.