posted on : मार्च 6, 2022 7:22 पूर्वाह्न
कोटद्वार / देहरादून : पौड़ी – दुगड्डा, पांचवा मील के समीप हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू। आज 06 मार्च 2022 को प्रातः लगभग पौने चार बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। उपरोक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों के नाम
- राहुल पुत्र तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
- हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
- करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
- अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
- अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।
SDRF रेस्क्यू टीम
- मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश
- आरक्षी लक्ष्मण सिंह
- आरक्षी आशीष रावत
- आरक्षी संदीप रावत
- आरक्षी अमित डोबरियाल
- पैरामेडिक्स अमृत सिंह
- इलेक्ट्रिशियन विमल
- उपनल चालक नंद किशोर




