posted on : सितम्बर 10, 2022 9:43 अपराह्न
टिहरी : जनपद टिहरी के बचेलिखाल में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायल को पहुँचाया अस्पताल और मृतक का शव किया बरामद। 10 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी बचेलीखाल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक कोलतार का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 02 लोग सवार है। उक्त सूचना पर HC सुरेश प्रसाद मय रेसक्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर 01 घायल को निकालकर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया।
घायल का विवरण
- राजकुमार पुत्र नरेंद्र कुंतल, निवासी- भरतपुर, राजस्थान
मृतक का विवरण
- अजय पुत्र प्रह्लाद सिंह, निवासी मथुरा, UP


