बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2020 4:38 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर 2020 को जनपद भर समस्त कार्यालयों, भवनों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन परिसर में ध्वज फहराया। जबकि जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी डा0 एस.के. बरनवाल ने ध्वज फहराया तथा गाॅधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

वहीं गांधी पार्क कण्डोलिया में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम व अपर जिलाधिकारी डा0 एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी श्याम सिह राणा, अ.अ. नगर पालिका प्रदीप बिष्ट सहित अन्य गणमान्य ने गाॅधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संस्कृति विभाग एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहां की गरीबी से उठकर उच्च शिखर पर पहुंचना शायद भारत की परंपरा रही है। कहां कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में लगा दिया। उनका पूरा जीवन ही स्वयं में एक इतिहास है।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने बचपन से लेकर 1920 तक के अपने संघर्ष को एक आत्मकथा के रूप में लिखा है, जो कि अंग्रेजी में लिखा गया है और जिसका हिंदी रूपांतरण है सत्य के प्रयोग। कहा की अच्छाई सब जानते हैं, किंतु नकारात्मक पक्ष कोई नहीं जानता, जबकि महात्मा गांधी जी ने अपनी इस आत्मकथा में नकारात्मक पक्षों को भी लिखा है और बताया कि किस तरह प्रयोग करते हुए सत्य के दिशा में बढ़ते गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी 9 जनवरी 1915 दक्षिण अफ्रीका से भारत आए, इसलिए 9 जनवरी को अंतराष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने कई संघर्षों के बाद भी अपना आत्मबल नहीं खोया और आगे बढ़ते गए। कहा कि हमें उनके विचार, आदर्श अपने जीवन में उतारने चाहिए और छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार, उनके आदर्श, जीवन जीने का मूल्य आदि हमारे लिए धरोहर है। आयोजित कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.