रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2023 11:46 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य की गौरवमयी वीरगाथा ‘‘विजय दिवस’’ को चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में 1971 युद्ध में भारत की विजय पर अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस एवं एनसीसी के जवानों ने अमर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

विजय दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, जिला स्तरीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को नमन किया और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान जीआईसी और जीजीआईसी गोपेश्वर, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, कन्या विद्यालय नैग्वाड, आदर्श विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर तथा एनसीसी कैडेट्स ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए समर्पित सेना के जवानों और शहीदों पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। आज का दिन हमें शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण कराते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश हित में अपना अहम योगदान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं, परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एनसीसी के सीओ कर्नल आनंद कुमार बिशनोई, जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, जिला स्तरीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शहीद सैनिकों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

चमोली जिले के 49 सैनिक हुए थे युद्ध में शामिल

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भास्कर बनर्जी(से.नि) ने कहा कि 1971 में इसी दिन भारत-पाक युद्ध में देश के वीर सैनिकों ने अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मन देश के 93 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में हमारे देश के 3843 सैनिकों ने शहादत दी थी। जिसमें उत्तराखंड राज्य से 248 तथा जनपद चमोली से 49 सैनिकों शामिल थे। वीर सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता के लिए दो वीर चक्र और एक महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस युद्ध के परिणाम स्वरूप ही विश्व में एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सुबेदार मेजर कलम सिंह झिंक्वाण (सेनि) ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य दिखाते हुए दुश्मन सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण पर मजबूर किया।

ये हुए सम्मानित

विजय दिवस समारोह में मौजूद 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाएं एवं परिजन रामेश्वरी देवी, सोबती देवी, सुलोचना देवी, कस्तूरवा देवी, तारा देवी, तैली देवी, जानकी देवी, सुमति देवी, मंगशीरी देवी, लखन सिंह, गोविन्द सिंह, राम प्रसाद सती, भगवती प्रसाद सती, कमलेश नेगी, शिवम नेगी, दलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम गौड़ आदि को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर ने प्रथम, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ने द्वितीय एवं आदर्श प्रेम विद्या मंदिर ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। विजय दिवस समारोह का संचालन शिक्षक अनूप खण्डूड़ी ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.