सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परिवहन निगम की एमडी रंजना राजगुरु ने किया कोटद्वार डिपो का औचक निरीक्षण, कहा बसअड्डे के आसपास डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ होगी कार्यवाही

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 3:02 अपराह्न
 
कोटद्वार । उत्तराखंड प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रंजना राजगुरू शुक्रवार दोपहर कोटद्वार बस स्टेशन पहुंची। उन्होंने बस स्टेशन पर साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था और पूछताछ केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य से बसों के संचालन की जानकारी हासिल की।
कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक रंजना के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया कि बस अड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों का संचालन लगातार होने की वजह से रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है। इस पर प्रबंध निदेशक ने एआरएम टीकाराम आदित्य को निर्देश दिए कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई की जाए। डग्गामार वाहनों पर रोकथाम लगने से निगम की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने इस माह होली पर्व को देखते हुए बसों का बेहतर संचालन करने के भी निर्देश दिए। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए, अब किसी तरह के उपकरण एवं टायरों की कमी आड़े नहीं आएगी। साथ ही कुछ कर्मचारियों ने दिल्ली रूट पर अनुबंधित ढाबे के खिलाफ बासी खाना खिलाने, दुर्व्यवहार, ओवर रेटिंग, मनमानी करने का आरोप लगाया इस पर प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई का भरोसा दिया । इस दौरान प्रबंध निदेशक के साथ महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन भी मौजूद थे। मुख्यालय से आए दोनों अधिकारियों को बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने समस्याएं भी बताईं। जिनका समाधान किए जाने का भरोसा दिया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण, डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का फोकस
  • भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत
  • UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट
  • आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम, घने जंगलों और हिमालयी वादियों के बीच स्थित दिव्य और प्राकृतिक स्वर्ग महाबगढ़ महादेव मंदिर
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट संग डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, कहा –  प्रोटोकॉल के अनुसार रहे व्यवस्था, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य 
  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.