शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : निकाय चुनाव को लेकर आरओ व एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2024 6:15 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्वाचन कार्यो एवं दायित्वों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 27 से 30 दिसम्बर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 31 दिसम्बर से एक जनवरी तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दो जनवरी तक नाम वापसी और तीन जनवरी को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन के लिए नामांकन कार्यालय में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को अपने निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन चिह्न आवंटित करते समय आदर्श आचार संहिता की प्रतिलिपि तथा आयोग की ओर से निर्धारित घोषणा पत्र उपलब्ध करा दिए जाए। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन संबंधी व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित है। इसके लिए प्रत्याशियों के व्यय पर भी कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रत्याशी से निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन में हुए व्यय का विवरण रखने तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के तिथि से तीस दिन के भीतर अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस और परिसंपत्तियों का उपयोग नही किया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर एपी डिमरी और मनोज तिवारी ने सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी जांच, नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता, प्रतीक चिह्न आवंटन, निर्विरोध निर्वाचन, मतपत्र, डाक मतपत्र सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ठ, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार राकेश देवली, तहसीलदार सुधा डोभाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.