posted on : मई 5, 2022 5:26 अपराह्न
चमोली : यातायात पुलिस चमोली द्वारा चारधाम यात्रामार्ग में अनेक स्थानों पर लगाये रेट्रो रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड। उत्तराखंड में चारधाम का आरम्भ हो चुका है, दिनांक 6/8 मई को क्रमशः श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ मंदिर के भी कपाट खुल जायेगे, जिसके साथ ही पर्यटकों की भीड़ बढ़नी आरम्भ हो जाएगी।भारी तादाद में पर्यटकों के आगमन के साथ ही सुरक्षित और निर्वाध यातायात पुलिस के लिए कर्तव्य निर्वहन के साथ ही एक बड़ी चुनोती भी रहती है। जिस क्रम में जनपद चमोली यातायात पुलिस लगातार ही अपनी तैयारियां में जुटी है।
आज जनपद चमोली में यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में यात्रा मार्ग पर अनेक स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए गए, रेट्रो रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाने ला मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ ही यातायात सांकेतिक ओर आदेशात्मक जानकारी प्रदान करना है। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में चारधाम यात्रा के दौरान प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहन मार्ग पर संचालित हो सकेंगे, श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है।