गुरूवार, अगस्त 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : हवा में उड़ान भरेंगे पर्यटक, साहसिक पर्यटन के लिए रोमांच से भरा है लोहाजंग में जिपलाइन का सफर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2023 2:59 पूर्वाह्न

 

लोहजंग देवाल (चमोली)। प्रकृति ने चमोली पर अपना सब कुछ न्योछावर किया है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य से लेकर तीर्थाटन, पर्यटन, आध्यात्म के लिए चमोली पर्यटकों की पहली पसंद हैं। जिस कारण से हर कोई यहां बरबस ही खींचा चला आता है। अब उत्तराखंड का चमोली जनपद साहसिक पर्यटन को लेकर पर्यटको की पहली पसंद बनता जा रहा है। चमोली का देवाल ब्लाॅक साहसिक पर्यटन के लिए अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो चला है, जिसके अंतर्गत देवाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहाजंग में हाई एल्टीट्यूड जिपलाइन (हिमालयन जिपफ्लाई) का शुभारंभ हो गया है। और अब आने वाले दिनों में साहसिक पर्यटन और रोमांच के शौकीनों के लिए लोहाजंग प्रमुख पर्यटन स्थल बनने वाला है। वर्तमान में लोहाजंग ब्रह्मताल, भेकलताल, बेदनी बुग्याल, रूपकुंड ट्रेक, मोनाल ट्रैक, हिलकोट ट्रैक, ऑली बुग्याल का बेस कैंप है, जिस कारण पर्यटन से यहां लोगो का रोजगार जुडा हुआ है। अब यहां जिपलाइन बनने से पर्यटन और भी बढ़ने की संभावना है।

ये है लोहाजंग का हिमालयन जिपलाइन

ग्राम सभा मुंदोली की प्रेमा देवी हिमालयन जिपलाइन की संचालिका है। इनके पति गब्बर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यह जिपलाइन 7800 फीट की ऊचाई पर बना है जिसकी लंबाई आठ सौ मीटर और गहराई 130 मीटर है। प्रेमा देवी कहती हैं कि हिमालयन जिपलाइन का उदेश्य उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढावा देना और रोजगार के नयें अवसरों का सृजन करना है। महिलायें भी पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर को सृजित कर सकती है। अभी तो एक छोटी कोशिश भर की है। गढभूमिं एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढवाली कहतें हैं कि लोहाजंग जैसे स्थान पर जिपलाइन का बनना भविष्य में पर्यटन की गतिविधियों को बढावा देगा जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही पर्यटक साल भर हिमालय के विभिन्न नजारों का लुत्फ ले सकेंगे। हिमालय को करीब से जानने वालों के लिए ये जिपलाइन किसी रोमांच से कम नहीं है। इस जिपलाइन से पर्यटकों को हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों, बुग्यालों, जंगल, पेड़ों, जंगली जानवरों, पक्षियों के दीदार होंगे। उत्तराखंड में अभी तक देहरादून, मसूरी, शिवपुरी ऋषिकेश में ही जिपलाइन में पर्यटक रोमांच का आनंद लेते हैं। अब पहाडों में भी जिपलाइन से हवा में उड़ान भर सकेंगे पर्यटक।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के निर्देशन में नगर निगम कोटद्वार ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय रैंकिंग में लगाई 73 पायदान की छलांग, उत्तराखंड में लहराया परचम
  • भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाजपुर में सैचुरेशन कैम्प का सफल आयोजन, कार्यक्रम में लगभग 250 ग्रामीणों एवं 6 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने की सक्रिय भागीदारी
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • डीएम आशीष भटगांई ने धौली नाग मंदिर के ऋषि पंचमी कौतिक में की पूजा अर्चना, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
  • भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में आरओ आधारित जल शोधन प्रणालियों के नवीनतम मानकों पर दी गई जानकारी
  • प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • शिक्षकों को मिलेगा अंतरिम प्रमोशन का लाभ – डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर करें कार्य – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • मां नंदा देवी मेला हमारी लोक आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.