मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे पीएम मोदी से आग्रह, पर्यटन विभाग को सौंपी जाएँ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चौरासी कुटिया

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2020 10:50 अपराह्न

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इनर लाइन समाप्त होने के बाद अधिकारियों को नीति घाटी में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने के दिए निर्देश

देहरादून । उत्तराखण्ड में पर्यटन को संवारने के लिए सफारी पार्क को विकसित करने के साथ साथ प्रदेश के ऋषिकेश स्थित बिटल की गीत रचना स्थली चौरासी कुटिया को पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में हैं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद गढ़ीकैंट में पर्यटन अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के साथ साथ हमें हैरिटेज स्थलों के रख रखाव पर भी ध्यान देना चाहिए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ऋषिकेश स्थित बिटल की कर्मभूमि चौरासी कुटिया को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक प्रपोजल बनाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस संबंध में आग्रह करेंगे कि चौरासी कुटिया की देखरेख का अधिकार वन विभाग से पर्यटन विभाग को दिया जाए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चौरासी कुटिया जो कि एक धरोहर है, वर्तमान में वह रख रखाव के अभाव में जीर्ण क्षीर्ण हो गई हैं। यदि पर्यटन विभाग को इसकी ज़िम्मेदारी मिलती है तो हम इसे वर्ड हैरिटेज के रूप संरक्षित करने के साथ साथ दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राज्य में सफारी पार्क को विकसित करने की कार्ययोजना पर काम शुरू करें। उन्होने कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वार्ता कर इस प्रयास में लगे हैं कि वहां से एक सफेद टाइगर उत्तराखंड लाया जाये। उन्होने पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिये कि चूंकि अब नीति घाटी में इनर लाईन समाप्त हो गया है इसलिए मार्च 2021 से वह टिम्बरसैण महादेव की यात्रा के साथ साथ नीति घाटी में पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने की तैयारी पर ध्यान दें।

इसके साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह चल रही सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। उन्होने उत्तराखण्ड के आखिरी गांव में कार्यक्रम कराने के भी दिशा निर्देश दिये। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन का प्रचार-प्रसार ऑडियो व वीडियो के माध्यम से किया जाये ताकि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को राज्य की संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जीएमवीएन व केएमवीएन के एकीकरण किये जाने की प्रक्रिया पर गंभीरता से काम किया जाने की बात कही।

बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, पर्यटन अपर सचिव सोनिका, अपर निदेशक विवेक चौहान व पूनम चंद, उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार, एसएस सामंत रिसर्च अधिकारी, बैठक के दौरान पर्यटन अपर सचिव सोनिका, प्रबंधक निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम आशीष चौहान, प्रबंधक निदेशक केएमवीएन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूटीडीबी रोहित मीना एवं अन्य पर्यटन विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.