बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किसान कल्याण योजना के तहत 48 किसानों को किये चैक वितरित, विकास कार्यों में कोताही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2021 7:53 अपराह्न

बीरोंखाल / पौड़ी । प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज विकासखण्ड मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 48 किसानों को रूपये 61 लाख रूपये की धनराशि के चेक वितरित किए। इससे पूर्व उन्होने जीएमयू सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज बीरोंखाल स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 48 किसानों व किसान समूह को 61 लाख रूपये ऋण की धनराशि के चेक वितरित किये। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 हजार किसानों को तीन लाख और किसान समूहों को 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने की पहल की गई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल के बाद किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और कृषि को बढ़ावा मिले।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। वह किसानों के हित के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं गतिमान है जिनका लाभ हम सभी उठा सकते हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में प्रदेश के युवाओं को अनेक कार्यों को करने के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करवाने की पहल की है तो वहीं दूसरी ओर होमस्टे योजना के अंतर्गत हम अपने पुराने घरों की मरम्मत कर उसे होमस्टे में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना शुरू की है वह चाहते हैं कि सभी इसका लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज अनेक पांच एवं सात सितारा होटलों में गढ़वाली व्यंजनों को परोसा जाने लगा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भरोसा जताया कि जितने भी किसानों को भी ऋण मिला है वह निश्चित रूप से उसका सदुपयोग करेंगे। चैक वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेश कण्डारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममगांई एवं खण्डविकास अधिकारी आशा राम पंत मौजूद थे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल मोटर को. ट्रां .लि. सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। श्री महाराज ने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनियों की मौजूदगी में पेयजल सहित अनेक विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई। जोगीमणी-सरायखेत मोटर मार्ग को तत्काल ठीक करने की हिदायत देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र में सड़कों की जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति को देखते हुए पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खूब लताड़ लगाई। पिछले एक वर्ष से सड़कों की मरम्मत न होने पर जब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होने कहा कि वह देख रहे हैं! जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तल्ख लहजे में उन्हें डांटते हुए कहा कि साल में 365 दिन होते हैं? आखिर आप साल भर क्या करते रहे। उन्होने स्पष्ट किया किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्रदास्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि कि तय समयावधि में कार्य न होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री महाराज ने बैठक में उपस्थित सिंचाई, पेयजल, जल संस्थान और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ-साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, मंडल महामंत्री मुकेश पोखरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह, धनपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभद्रा, सैनिक प्रकोष्ठ के मनवर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति प्रकाश, युवा उपाध्यक्ष राकेश, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा, कविता पोखरियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, खंड विकास अधिकारी आसाराम पंत, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद मंगाई सहित अनेक अनेक लोग उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.