रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर दी शुभकामनाएं, कहा यात्रा संचालन में सभी का सहयोग जरूरी

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2022 6:04 अपराह्न
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने धार्मिक आस्था की प्रतीक चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के पुनीत अवसर पर उत्तराखंड आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों, प्रदेशवासियों और यात्रा तैयारियों में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होने कहा कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट को पूर्वाह्न 11.15 बजे और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अपराह्न 12.15 बजे खुल गए हैं। इसी प्रकार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई प्रात: 6.25 जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई रविवार को 6 बजकर 15 मिनट पर यात्रियों के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।
उन्होने सभी से अनुरोध है कि चारधाम यात्रा देवभूमि के सम्मान और अस्मिता से जुड़ी है।  इसलिए यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में हमें अपना सहयोग दें और यात्रा नियमों का अनुपालन करें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार ने यात्रा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के कुशल संचालन के लिए सभी सभी व्यवस्थायें चाकचौबंद हैं। चारों धामों में कैरिंग कैपेसिटी से अधिक यात्री ना पहुंचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्था में लगे कर्मचारियों अधिकारियों को उनकी उचित व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। चारधाम आने वाले वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग बाधित होने की स्थिति में उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकालने के साथ-साथ जाम के दौरान पानी, दूध, फल आदि की व्यवस्था करने के लिए शासन प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
पर्यटन मंत्री ने सभी होटल एवं रेस्टोरेंट्स व्यवसाईयों से अनुरोध किया है कि वह भी यात्रियों के सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी ना रखें। आवास सुविधाओं से लेकर खानपान तक सभी वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर ना बेचें। वाहन स्वामी एवं चालक भी अपनी गाड़ियों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ यात्रियों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दें ताकि चारों धामों में दबाव को कम किया जा सके। उन्होने कहा कि यात्रा को सफल बनाने का प्रयास सभी को मिलकर करना है। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालू इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हमें अपने सेवा भाव से यह सुनिश्चित करना है कि चारधाम आने वाले प्रत्येक यात्री को हम “अतिथि देवो भवः” के अनुरूप उसका आदर और सत्कार करें। यात्रियों से भी मेरा निवेदन है कि वह यात्रा के दौरान मास्क एवं सेनिटाइजेशन का प्रयोग उपयोग करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.