मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी की छुंईं बथ ने छेड़ दिए भावनाओं के तार, लेक फेस्टिवल में पहली बार टिहरी के अतीत पर भावनात्मक विमर्श

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 5:35 अपराह्न

टिहरी : टिहरी की छुंईं बथ यानी ऐतिहासिक नगरी टिहरी की वो बातचीत, जो अपने में समेटे है भावनाओं का समुंदर। जिसकी एक-एक लहर तूफान उठाती है। टिहरी लेक फेस्टिवल में पहली बार पुरानी यादों पर चर्चा करने का माहौल बना, तो बहुत सारी सुनी-अनसुनी बातों ने स्मृतियों को ताजा कर दिया। इस खास आयोजन में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल सहभागी रहे।

टिहरी तक सड़क नहीं थी, पर दौड़ती थी कार

वरिष्ठ पत्रकार व इतिहासकार महीपाल नेगी ने बताया कि उस जमाने में टिहरी तक सड़क नहीं थी, लेकिन महाराजा कीर्ति शाह एक बार दूसरे शहर में जाकर कार देख आए। उन्हें उसी कार को चलाने की इच्छा हुई। इसके बाद, वह कार के अलग-अलग पार्ट टिहरी लाए गए और उन्हें वहीं असंबेल किया गया। इस तरह, टिहरी में महाराजा की कार दौड़ी। हिमांशु असवाल ने भी इससे संबंधित बात शेयर की।

बहुगुणा जी ने कहा-सुमन जी की ओर दृष्टि करो

टिहरी बांध निर्माण के विरोध में आंदोलन कमजोर पड़ रहा था। गुरूद्वारे तक पानी पहुंच चुका था। लोगों को लगता था कि अब टिहरी डूब के ही रहेगा। इसलिए लोगों का मनोबल टूट गया था। ऐसे में स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की एक बात ने आंदोलनकारियों में जोश भर दिया। शैलेंद्र नौटियाल ने बताया-बहुगुणा जी ने तब लोगों से कहा था कि श्रीदेव सुमन जी की तरफ अपनी दृष्टि डालो, जिन्होंने संघर्ष को नई परिभाषा दी।

राजा के अहम पर चोट लगी, प्रतापनगर बस गया

तब मसूरी अंग्रेजों के नियंत्रण में था। महाराजा प्रताप शाह के मसूरी में प्रवेश को अंग्रेजों ने एक विवाद के प्रतिबंधित कर दिया। महाराजा के अहम को चोट लगी, तो उन्होंने प्रतापनगर बसा दिया। सभासद प्रीति पोखरियाल ने इस पुरानी बात को याद किया।

नई टिहरी कुछ इस तरह उभरकर सामने आ गई

दिनेश डोभाल ने छुंईं बथ करते हुए बताया कि किस तरह से नई टिहरी का उदय हुआ। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 1989 की वो तारीख थी, जब नई टिहरी को एक नगर के रूप में मान्यता दे दी गई। लक्ष्मी नौडियाल सेमवाल ने वनों की नीलामी के विरोध में चले आंदोलन का जिक्र किया।

टिहरी की रामलीला की याद, अब दूून में विस्तार

टिहरी में रामलीला की शुरूआत वर्ष 1952 में हुई। अमित पंत और उनके परिजन हमेशा इसमें सक्रिय योगदान देते रहे। टिहरी पानी में समाया, लेकिन रामलीला की यादें जिंदा रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर अपने प्रयासों से अब इस रामलीला का मंचन हर वर्ष देहरादून में कर रहे हैं। अभिनव थापर ने रामलीला को लेकर बात की।

पहल को आगे ले जाने का झील किनारे संकल्प

छुंईं बथ जैसे कार्यक्रम को भविष्य में होने वाले लेक फेस्टिवल में और व्यापक स्तर पर करने का टिहरी झील किनारे संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में खास भूमिका निभाने वाले महीपाल नेगी, अमित पंत, प्रमोद रावत, देवेंद्र नौटियाल ने कहा-शुरूआत अच्छी हुई है। इस पहल को आगे ले जाया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
  • कोटद्वार : जल निगम कॉलोनी व हरसिंहपुर चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • SIR -2026 को सफल बनाने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के साथकी समीक्षा बैठक
  • दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर 26 जून को विशेष कार्यशाला
  • चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.