गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वनाग्नि को रोकने लिए सीतलाखेत मॉडल व जनसहभागिता के साथ-साथ ली जायेगी ड्रोन की मदद – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2024 3:47 अपराह्न
  • वनाग्नि को रोकने लिए सीतलाखेत मॉडल, जनसहभागिता के साथ-साथ ली जायेगी ड्रोन की मदद – डीएम
  • त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से वनाग्नि पर अंकुश लगाये जाने की तैयारी।

पौड़ी : वनाग्नि की रोकथाम को लेकर एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिला वनाग्नि प्रबंधन प्लान पर स्वीकृति प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता, सीतालाखेत मॉडल व ड्रोन तकनीक का पूर्ण प्रवाह के साथ प्रयोग करना सुनिश्चित करें।

गुरुवार को आयोजित वनाग्नि रोकथाम बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत वनाग्नि सीजन में वनाग्नि में शामिल अज्ञातो से सम्बंधित एफआईआर की इन्वेस्टिगेशन रिर्पोट कल शाम तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट किया कि वन व राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए जनसहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए मानव संसाधन की सूची को अद्यतन रखने, निगरानी ड्रोन सहित अन्य तकनीकी उपकरणों को चालू अवस्था में रखने के साथ-साथ वनाग्नि की रोकथाम के लिए अन्य देशों में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों पर अमल करने को कहा है। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशल स्थानों/जोन को चिन्हित करते हुए ऐसी जगहो पर वनाग्नि की रोकथाम का पुख्ता प्लान तैयार करें।

जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पौड़ी के सटे जंगलों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए सीतलाखेत मॉडल को भी प्रायोगिक तौर पर अपनाया जायेगा। जिसमें जनसहभागिता के तौर पर महिला समूहों, सरपंच व ग्राम प्रहरियों को इससे जोडा जायेगा। वहीं वनाग्निी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी की जायेगी। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पीरुल धरातल पर अधिक मोटी परत बना चुका है ऐसे स्थानो पर बिखरे पिरुल को टीले/डिप्से के रुप में अलग-अलग स्थानों पर सकत्रित करवाना सुनिश्चित करें। वनाग्नि रोकथाम प्लान के तहत मानव संसाधन, तकनीक, राहत सहायता के लिए वन विभाग द्वारा 31 करोड़ की धनराशि का पूर्वाआंकलन शासन को प्रेषित किया जायेगा। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सीविल सोयम पवन नेगी, एसीएमओ डॉ पारुल गोयल, डीडीएमओ दीपेश काला, एसडीओ आईशा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.