सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदाता मैपिंग आसान बनाने के लिए आपसी समन्वय करें स्थापित – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 1:28 पूर्वाह्न
  • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने की देहरादून जनपद के बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के साथ बैठक
  • फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों से लिया फीडबैक, सुनी समस्याएं

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित है। निकट भवष्यि में आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भी एसआईआर अभियान चलाया जा सकता है।

ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में अभी से चरणबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही मैपिंग का कार्य आसानी से पूरा हो सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संवाद के दौरान विभिन्न विधासभाओं से पहुंचे बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ को मैपिंग के दौरान आ रही समस्याएं सुनते हुए ईआरओ को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को दी जाने वाली ट्रेनिंग मैटीरियल को और आसान बनाने एवं वीडियो फार्मेट में बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने संबंधित जानकारी मतदाताओं से साझा करने की अपील की।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, ईआरओ गौरव चटवाल, स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, एईआरओ देहरादून सुरेद्र सिंह, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.