मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

SIR -2026 को सफल बनाने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के साथकी समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 6:48 अपराह्न

पौड़ी : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना आवश्यक है, जिसके लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमानुसार 08 जून, 2026 से जनपद में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर बीएलओ एप के माध्यम से उनका डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी दलों से पात्र मतदाताओं को जागरुक करने तथा गणना प्रपत्रों को समय पर भरवाने में सहयोग करने की अपील की। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा मतदाताओं को अभियान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाएगा, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान, बीईओ मास्टर आदर्श, एनआईसी के डीआईओ मयंक शर्मा, एडीआईओ हेमंत काला, राजेंद्र सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह रावत, भरत सिंह रावत, हरीश उनियाल, सूरज नेगी सहित विभिन्न अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
  • कोटद्वार : जल निगम कॉलोनी व हरसिंहपुर चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • SIR -2026 को सफल बनाने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के साथकी समीक्षा बैठक
  • दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर 26 जून को विशेष कार्यशाला
  • चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.