शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, अस्थायी रूप से खोली गई केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली टनल

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2025 11:04 अपराह्न
  • केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए जाम मुक्त व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं एंबुलेंस, पुलिस और राहत वाहनों की आवाजाही भी होगी सहज
  • यात्रियों की सुविधा एवं आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय
रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक स्तर पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। लाखों की संख्या में देश – विदेश से श्रद्धालु भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशन पर केदारनाथ हाईवे और बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। यह टनल अब यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी, जिससे यात्रा मार्ग पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से उन्हें राहत मिलेगी।
टनल के खुलने से विशेषकर उन श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा जो केदारनाथ हाईवे से यात्रा कर रहे हैं। वे अब बेलनी पोखरी मार्ग होते हुए सीधे बद्रीनाथ हाईवे से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा यह मार्ग रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार तक भी आसान पहुंच प्रदान करेगा, जिससे न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन की ओर से इस टनल के रखरखाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से यात्रियों को बचाया जा सके। संबंधित विभागों को सतर्क रहने और मार्ग की निगरानी करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि “चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था का केंद्र है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर यात्री को सुरक्षित, सुविधाजनक और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव मिले। इसी उद्देश्य से राज्य में यात्रा मार्गों को चैड़ा करने, वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”
टनल के अस्थायी रूप से खुलने से यात्रा मार्ग की भीड़ कम होगी, जिससे विशेषकर आपातकालीन सेवाओं एंबुलेंस, पुलिस और राहत वाहनों की आवाजाही भी सहज हो सकेगी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग  द्वारा इस मार्ग पर संयुक्त निगरानी रखी जा रही है। यात्रा सीजन के दौरान इस तरह के कदम राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रमाण हैं कि चारधाम यात्रा को न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक मॉडल के रूप में भी स्थापित किया जा रहा है।
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत
  • ​UPL 2026 दून में सजेगा क्रिकेट का महामंच
  • प्लेसमेंट से स्वास्थ्य बीमा तक, छात्रसंघ ने उठाए मुद्दे
  • गौचर मेले को इस बार मिलेगा नया रंग-रूप
  • 12 बरस बाद निर्जन हिमालय में गूंजी नंदा की जयकार
  • छात्रसंघ चुनावों में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए आरक्षित, शासन ने पत्र जारी कर राज्य विश्वविद्यालयों को दिये निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : 90 किलो गांजा तस्करी मामले में ₹1500 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • घेरबाड़ नीति के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का रखें ध्यान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की दी गयी जानकारी, लाभार्थियों को वितरित की गईं किट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.