शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का करें त्याग – डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 6:43 अपराह्न

उत्तरकाशी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”थीम पर आधारित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित जनपद की समस्त नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्कूली बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया और स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने कीर्ति इंटर कालेज परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित किया। नागरिकों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इन सभी कार्यक्रमों में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, वन विभाग, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन, महिला स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं जनसामान्य का उत्साहजनक सहयोग रहा।

जनपद में पर्यावरण जागरूकता रैलियां निकाली गई। रैलियों में प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ जल स्वस्थ कल जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई। पूरे जनपद में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों, घाटों, विद्यालय परिसरों व बाजार क्षेत्रों में सफाई की गई और प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण कर निस्तारण किया गया। जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कीर्ति इंटर कॉलेज से प्रमुख चौराहों व शहर के अंदर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। तथा रामलीला मैदान में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ हमें आत्मचिंतन करने के लिए प्रेरित करती है। यह समय है जब हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग कर प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण महज़ एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि यह एक निरंतर जिम्मेदारी है, जिसे हमें अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना होगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शालनी चित्राण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.