गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण करने के लिए तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलने वालों पर की जाए सख्त कार्यवाही – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 3:44 अपराह्न
  • आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को उनके अधीन जो भी सड़के है उनको प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी 
  • सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए संबंधित अधिकारी
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है,कांवड़ मेले से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है ,उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अथवा यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को  निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के दिए निर्देश। बैठक में जिलाधिकारी एनएचआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो सड़के है उन सड़कों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने अवगत कराया है कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रण चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्य की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही ,जिसमें 01 जनवरी से अप्रैल 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3667 लोगों का चालान किया गया है तथा ओवरलोडिंग के 301, ओवरस्पीड के 2012, वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 99 चालान, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 352,मालवाहन में यात्री वाहन करना 87 वाहन चालकों का चालान किये गए तथा पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 8429, नशे में वाहन चलाने वाले 367, ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले के 4666,मालवाहक में ओवरलोडिंग के 304, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना 270,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना 612,मालवाहक वाहनों में यात्री वाहन करना 164,रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों 189 के चालान किये गए।
इस दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव ,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी के सिंह,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विपुल सैनी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.