रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकाली तिरंगा यात्रा, सभी नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2024 3:02 अपराह्न
पौड़ी :  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत पार्क से नागदेव मंदिर तक भव्य तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई। इसके बाद नागदेव मंदिर के आस-पास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। तिरंगा यात्रा में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना और सभी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस दिन को और भी विशेष बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद रखा जाए।
इस तिरंगा यात्रा में समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। यात्रा के दौरान हर कदम पर उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वाधीनता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने का सन्देश दिया और इसको उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।
इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोगों ने नागदेव मंदिर के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान लगभग 4 टन कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी आमजनमानस को कहा कि सभी को अपने आसपास नियमित रूप से सफाई रखनी चाहिए तथा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर इधर-उधर फैले हुए प्लास्टिक, कांच व कूड़े को एकत्रित करते हुए उसके उचित निस्तारण की जगह पहुंचाना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, डीएफओ सिविल एवं सोयम शिशुपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, खनन अधिकारी रवि नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 

 

1 of 7
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ल्वाली-घीड़ी पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, गांवों की चौखट पर परखी विकास की हकीकत, मिड-डे मील में लकड़ी का चूल्हा देख हुई नाराज, लगाई फटकार
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी, दो घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार
  • एसआईआर के बाद चमोली में 2.76 लाख मतदाता, अंतिम सूची जारी
  • एबीवीपी के पक्ष में मतदान का आरोप, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निष्कासित
  • छात्र महासंघ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि, एनएसयूआई के पांच प्रत्याशी निष्कासित
  • कोटद्वार : मोहम्मद दीपक को मिली जमानत, मारपीट का था आरोप
  • कालागढ़ टाइगर रिजर्व में AI की मदद से तस्कर गिरफ्तार
  • कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
  • उत्तराखण्ड : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मांगा AI कंपनी से 7000 करोड़ रूपये का हर्जाना
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.