देहरादून/डोईवाला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) और राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शुक्रवार को तैयारियों को लेकर रिहर्सल भी की गई. पुलिस, खुफिया विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन ने रिहर्सल और ब्रीफिंग की.
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) दोपहर एक बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून जाएंगे, जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गवर्नर हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
बता दें, रविवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन (Divya Prem Seva Mission) की ओर से रजत जयंती समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रतिभाग करेंगे. दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना 25 साल पहले हरिद्वार में हुई थी. कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली मिशन के 25 साल पूर्ण होने पर मिशन अपना तीन दिवसीय जयंती समारोह मना रहा है.





Discussion about this post