गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेसहारा पशुओं का सहारा बना यह युवक, अभी तक कई गौवंशो व कुत्तों की कर चुका है सेवा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 11:19 अपराह्न
कोटद्वार (गौरव गोदियाल )। एक ओर जहां कई लोग गोवंशीय पशुओं को अलाभप्रद व वृद्ध होने पर सड़कों किनारे निराश्रित छोड़ देते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन निराश्रित गोवंश के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था कर रहे हैं साथ ही चिकित्सकीय सेवा भी उपलब्ध करा रहे हैं । इनमें से एक युवा है रतनपुर कुम्भीचौड निवासी चंद्र प्रकाश ढोढियाल ।
चंद्रप्रकाश के द्वारा सड़क पर घायल पड़े गौवंशों का इलाज कराया जाता है । वह भूखे गौवंशों को चारा खिलाने का काम भी करते है । चंद्रप्रकाश अपने निजी खर्च से ही इन बेसहारा पशुओं की सेवा किया करते थे किंतु वर्तमान समय में अब उनके साथ कुछ लोग जुड़ गए हैं जो उनकी आर्थिक एवं शारीरिक मदद करते है । चंद्रप्रकाश ने बताया कि करीब 5 साल पहले कोरोना काल से वह निराश्रित जानवरों की सेवा करते आ रहे हैं । चंद्रप्रकाश ने बताया कि मुझे अगर कहीं भी भूख या प्यासा गौवंश मिलता है, तो मैं तुरंत ही अपने निजी खर्चे से उस गौवंशों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था करता हूं और अगर कोई भी चोटिल गौवंश मुझे दिखाई देता है या मुझे कहीं से चोटिल गोवंश की सूचना आती है, तो मैं तुरंत उस चोटिल गौवंशों को इलाज के लिए उपचार केंद्र लेकर जाता हूं या स्वयं उसका इलाज करता हूं । बताया कि अभी तक उनके द्वारा लगभग सौ से अधिक गौवंशो का रेस्क्यू कर इलाज करवाया जा चुका है । वहीं, चंद्र प्रकाश की इस सेवा भावना को देखते हुए स्थानीय लोग भी घास व चारे के रूप में पशुओं की मदद के लिए आगे आने लगे हैं । चंद्र प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में उनको राजेश नोटियाल, विक्रान्त भण्डारी, शालू रावत, याशिका जखवाल, रुचि नेगी, वंश रावत, नम्रता कंडारी, शंकुतला रावत व कड़क पहाड़ी टीम का सहयोग मिल रहा है ।
वहीं, समाजसेवी चंद्र प्रकाश ढोढियाल द्वारा सीमित साधनों के जरिये गौवंश के प्रति सेवा भावना और समाज के एक अच्छे नागरिक के रूप में जागरूकता अभियान चलाकर भावी पीढ़ी को उससे जोड़ना आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है और सरकार व प्रशासन को चाहिए कि इस तरह समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करें ताकि वह देश-प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरें। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.