posted on : जनवरी 25, 2022 5:30 अपराह्न
देहरादून : भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
- अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
- धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
- नन्दन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
- गणेश लाल, पुलिस उपधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- महेश चन्द्र चन्दोला, निरीक्षक(एम), अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
- रमेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी, जनपद चम्पावत।



